फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्यूबलाइट' के फ्यूज होने से दुखी थे सलमान, ये 5 फार्मूले हिट करेंगे 'टाइगर जिंदा है'

Thu, 26 Oct 2017 07:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : ANI
फिल्म 'टयूबलाइट' के फ्यूज होने से दुखी अभिनेता सलमान खान की उम्मीदें अब  'टाइगर जिंदा है' पर टिकी हैं। इन पांच फॉर्मूलों की मदद से 'जिंदा होगा टाइगर' !
विज्ञापन

2 of 6
tiger
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का दूसरा पोस्टर आज रिलीज हो गया है। पोस्‍टर से यह तो साफ है कि फिल्म में सलमान जबरदस्‍त एक्‍शन करते नजर आने वाले हैं। पोस्टर में कैटरीना कैफ और सलमान नजर आ रहे हैं दोनों का लुक बहुत रफ एंड टफ लग रहा है।

कैटरीना पोस्टर में फाइटर वुमन लग रही हैं। नए पोस्‍टर को सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' टाइगर इस बैक'। पोस्टर को देखकर भी ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन पैक्ड होगी।
विज्ञापन

3 of 6
salman - फोटो : sa
‌क्रिसमिस कनेक्‍शन: आमिर खान के नक्‍शेकदम पर चलते हुए सलमान की फिल्म इस बार क्रिसमस पर सोलो रिलीज होगी। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए काफी समय है। हालांकि ट्यूबलाइट भी ईद पर रिलीज हुई.. लेकिन क्रिसमस की छुट्टियां फिल्म रिलीज के लिए कई मायने में बेहतर मानी जाती हैं।

गौर हो कि आमिर खान की फिल्में दंगल, गजनी, थ्री इंडियट, तारे जमीं पर आदि क्रिसमिस के आसपास ही रिलीज हुईं थीं और सुपरहिट हुई थीं।

4 of 6
salman khan in tubelight
एक्‍शन अवतार: पिछली फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान खान का किरदार काफी गांधीवादी था, जोकि दर्शकों को पसंद नहीं आया। नई फिल्म  'टाइगर जिंदा है' में दबंग खान वापस अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसमें फैंस उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

फिल्म को लेकर सलमान के फैंस इसलिए भी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। गौर हो कि सलमान-कैट की मोहब्बत के चर्चे पहले से रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
salman - फोटो : sabs
सीक्वेल सुपरस्टार: अभिनेता सलमान खान अकेले ऐसे स्टार है, जिनकी फिल्‍मों के जब भी सीक्वल बनते हैं और सुपरहिट होते हैं। चाहे वह दबंग हो या जुड़वा। एक था टाइगर की सीक्वेल टाइगर जिंदा है के बाद सलमान की वांटेड 2, किक 2 के भी आने की चर्चाएं हैं।

हॉलीवुड फिल्‍मों के शौकीन फैंस को भी टाइगर जिंदा है, जरूर पसंद आएगी, क्योंकि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स के लिए इसमें हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर्स को लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TIGER_ZINDA_HAIN
सलमान का दीवाली तोहफा: सलमान ने अपने फैंस को दिवाली का तोहफा देते हुए ट्वीट कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। अब नए पोस्‍टर को सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' टाइगर इस बैक'।

बता दें कि सलमान और कैटरीना ने कुछ ही दिनों पहले अबू धाबी में इस फिल्म की शूटिंग खत्म की। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें