फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सेहत का हाल बताते हुए इमोशनल हुए राणा दग्गुबाती, कहा- ‘किडनी हो गई थी फेल, जान का था खतरा’

Tue, 24 Nov 2020 09:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : youtube/samjamchatshow

फिल्म बाहुलबी में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अभिनय के दम पर खूब वाहवाही बटोरी है। राणा दग्गुबाती हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं हालांकि बीता साल उनके लिए बेहद मुश्किलों भरा रहा है। उस वक्त सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वे बेहद दुबले नजर आए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीमार चल रहे हैं। अब राणा दग्गुबाती ने एक चैट शो में अपनी बिगड़ी सेहत को लेकर खुलासा किया है।

विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : insgtagram/rana

राणा दग्गुबाती अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी के चैट शो सैमजैम में पहुंचे। पहले सामंथा और राणा मस्ती करते नजर आए। फिर वे पूछती हैं कि हमें आपके बारे में कुछ क्रिटिकल जानकारी मिली है। शो में अपनी सेहत के बारे में बताते हुए राणा भावुक हो जाते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कहा कि ‘जिंदगी में जब तेजी से आगे बढ़ रहा था तभी अचानक से एक ब्रेक लग गया। जिंदगी फास्ट फॉरवर्ड मोड में चल रही थी अचानक पॉज बटन आ जाता है। मुझे ब्लड प्रेशर की समस्या थी और हार्ट के चारों ओर कैल्सिफिकेशन (पत्थराना) होने की वजह से काफी दिक्कत हो गई। किडनी फेल हो गई। इस स्थिति में 70 प्रतिशत स्ट्रोक का खतरा था वहीं 30 प्रतिशत जान का खतरा था।‘

4 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राणा की बातें सुनकर सामंथा के साथ साथ स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी भावुक हो जाते हैं। सामंथा बताती है कि उन्होंने भी देखा था कि किन परिस्थितियों का सामना राणा दग्गुबाती को करना पड़ा था। इसके साथ सामंथा कहती हैं कि उनके करीबी भी परेशान हो गए थे लेकिन वे सॉलिड रॉक की तरह हैं तभी वे उन्हें सुपरहीरो मानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : फिल्म
बता दें कि अगस्त 2019 राणा दग्गुबाती के किडनी ट्रांसप्लांट की खबर आई थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि ये खबर सिर्फ अफवाह है। उनकी सेहत को कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने उनकी फिक्र करने वाले सभी लोगों को शुक्रिया कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें