फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता थवासी का निधन और ‘दिल्ली क्राइम’ ने जीता इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड, पांच खबरें

Tue, 24 Nov 2020 09:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
थवासी, दिल्ली क्राइम - फोटो : फाइल
कैंसर से अभिनेता थवासी का निधन
तमिल अभिनेता थवासी का 60 साल की उम्र में सोमवार की रात को निधन को गया। वे कैंसर से जूझ रहे थे। थवासी मदुरै के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों थवासी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने इलाज के लिए मदद मांगी थी। वीडियो सामने आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उनकी सहायता की थी।

तमिल अभिनेता थवासी का कैंसर से निधन, 60 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली क्राइम - फोटो : नेटफ्लिक्स
एमी पुरस्कारों का एलान
प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार के विजोताओं की घोषणा हो गई है। इन विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में वर्ष 2019 में रिलीज हुई थ्रिलर सीरीज 'दिल्ली क्राइम' का नाम शामिल है। 'दिल्ली क्राइम' ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

'दिल्ली क्राइम' ने जीता बेस्ट ड्रामा सीरीज का International Emmy Award, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट


 
विज्ञापन

3 of 6
सलीम खान, जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
85 साल के हुए सलीम खान
हिंदी फिल्मों के मशहूर लेखक सलीम खान का जन्मदिन 24 नवंबर को है। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को 'दीवार', 'जंजीर', 'शोले', 'शान' और 'शक्ति' सहित कई बड़ी फिल्में दीं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं कुछ खास किस्से।
 
Happy Birthday Salim Khan: …और, फिर सलीम खान ने कभी नहीं किया अमिताभ के साथ काम, जानिए 10 अनसुनी कहानियां

4 of 6
अमोल पालेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
76वां जन्मदिन मना रहे अमोल पालेकर
हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने माने कलाकार अमोल पालेकर का जन्म 24 नवंबर 1944 को हुआ। फिल्मों में आने से पहले अमोल बैंक में नौकरी करते थे। उनकी गर्लफ्रेंड की वजह से वे अभिनेता बने। आगे लिंक में पढ़िए उनके अभिनेता बनने का सफर।

फिल्मों में आने से पहले बैंक में क्लर्क की नौकरी करते थे अमोल पालेकर, फिर ऐसे बने अभिनेता
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata
नए लुक में दिखे संजय दत्त
संजय दत्त इन दिनों दुबई में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। संजय दत्त दिवाली के वक्त दुबई गए थे। सामने आए वीडियो में वे बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने ये वीडियोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं।

सफेद बालों के साथ नए लुक में दिखे संजय दत्त, दुबई में परिवार के साथ बिता रहे वक्त

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राणा दग्गुबाती - फोटो : youtube/samjamchatshow
बिगड़ी सेहत पर राणा दग्गुबाती का खुलासा
बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ने अपनी खराब सेहत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। बीता साल उनके लिए बेहद मुश्किलों भरा रहा है। राणा दग्गुबाती अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी के चैट शो सैमजैम में पहुंचे थे जहां उन्होंने बताया कि कैसे वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। 

राणा दग्गुबाती ने बिगड़ी सेहत को लेकर किया खुलासा, कहा- ‘किडनी तक हो गई थी फेल, जान का था खतरा’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें