फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spcl: फिल्म 'बाहुबली' का ये भल्लाव देव रोज 40 अंडे खा जाता थ्ाा, बिपाशा बसु से रहा अफेयर

Wed, 14 Dec 2016 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'बाहुबली' में भल्लाल देव की यादगार भूमिका निभाने वाले राणा डग्‍गुबती का आज जन्मदिन है। आज राणा ने अपनी जिंदगी के 32 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी पर्सनैलिटी से लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले राणा का नाम साउथ के फेमस हीरो में शुमार है। एक्टर के साथ राणा विजुअल इफेक्ट्स डायरेक्टर और फोटोग्राफर भी हैं। डग्गुबती के पिता भी एक तेलुगु फिल्म डायरेक्टर हैं। 
विज्ञापन

फिल्म 'बाहुबली' के लिए भल्लाव देव रोज 40 अंडे और 8 बार खाना खाते थे, बिपाशा बासु से थ्‍ाा अफेयर

2 of 6
राणा ने कोणिक इंस्टीयूट ऑफ इमेजिंग एंड टेक्नोलॉजी से फोटोग्राफी का कोर्स किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने चेन्नई में कई डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन को डायरेक्ट किया। फिर वो हैदराबाद आकर अपने पिता का प्रोडक्‍शन हाउस संभालने लगे। राणा ने ‌अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी 'लीडर' से की थी। 
विज्ञापन

फिल्म 'बाहुबली' के लिए भल्लाव देव रोज 40 अंडे और 8 बार खाना खाते थे, बिपाशा बासु से थ्‍ाा अफेयर

3 of 6
इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी सराहा था। इसके बाद उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म 'बाहुबली' से राणा ने एक ऊंची उड़ान भरी। इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि राणा ने ‌इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन उनके किरदार ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं थीं।

फिल्म 'बाहुबली' के लिए भल्लाव देव रोज 40 अंडे और 8 बार खाना खाते थे, बिपाशा बासु से थ्‍ाा अफेयर

4 of 6
'बाहुबली' ने कई सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए थे। अब इस फिल्म का सीक्वल 'बाहुबली 2' भी अगले साल रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के लिए राणा ने अपना वजन 100 किलो तक बढ़ा लिया था। राणा हर दिन 8 बार खाना खाते थे। साथ ही दिन भर में करीब 40 अंडे खाने होते थे। हर दो घंटे में वो चावल खाते थे। इससे वो 4000 कैलोरी हर दिन गेन करते थे। 
विज्ञापन

फिल्म 'बाहुबली' के लिए भल्लाव देव रोज 40 अंडे और 8 बार खाना खाते थे, बिपाशा बासु से थ्‍ाा अफेयर

5 of 6
राणा ने अपने फिजीक के लिए एक स्पेशल ट्रेनर भी रखा था। राणा के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की एक जिम मशीन मंगाई गई थी। जिसमें वो हर दिन 8 घंटे जिमिंग करते थे। इससे 4000 कैलोरी गेन करने के बावजूद उनका शरीर शेप में रहा। राणा ने तेलुगु फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया। इसमें 'द गाजी', 'दम मारो दम', 'ये जवानी है दीवानी' और 'बेबी' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'बाहुबली' का ये भल्लाव देव रोज 40 अंडे और 8 बार खाना खाता थ्‍ाा, बिपाशा बासु से थ्‍ाा अफेयर

6 of 6
फिल्म 'दम मारो दम' में राणा ने बिपाशा बसु के साथ काम किया था। इस फिल्‍म के दौरान ही राणा और बिपाशा के बीच अफेयर के चर्चे हुए थे। बिपाशा के अलावा राणा का अफेयर चेन्नई ब्यूटी तृषा कृष्‍णा और टॉप कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी से भी रहा है। तृषा से रिश्ता टूटने के बाद राणा अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से छिपाने लगे। फिलहाल राणा सिंगल हैं और उनका अभी मिंगल होने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें