राणा दग्गुबती, मिहीका बजाज
- फोटो : Social Media
पता चला है कि हैदराबाद में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से इस जोड़े के परिवार और रिश्तेदार शादी की तारीख को लेकर चिंतित हैं। परिवार वालों का विचार है कि वह इस शादी को एक बड़े त्योहार के रूप में करना चाहते हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते शायद ऐसा हो पाना मुमकिन नहीं हो पाएगा। इसलिए, वह शादी को कुछ और महीने आगे खिसकाना चाहते हैं।