यश चोपड़ा की फिल्म से शुरुआत
हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने साल 2003 में यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से शुरुआत की लेकिन जो सफलता उन्हे दक्षिण की फिल्मों में मिली उतनी सफलता उन्हे हिंदी फिल्मों में मिल नहीं पाई। राम्या हिंदी सिनेमा की कुछ बेहद चर्चित फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इसमें ‘खलनायक’, ‘बनारसी बाबू’, ‘बड़े मिया छोटे मिया’, ‘चाहत’ और ‘वजूद’ जैसी फिल्में शामिल हैं। राम्या कहती हैं, ‘फिल्म ‘क्रिमिनल’ से मुझे बेहद उम्मीदें रहीं। ये फिल्म हिंदी और तेलुगू में एक साथ बनी। फिल्म को तेलुगू में तो काफी सराहा गया लेकिन हिंदी में इस फिल्म के न चलने से हिंदी सिनेमा में मेरा करियर आगे नहीं बढ़ा।’