फिल्म 'बाहुबली' के हर कलाकार ने अपने अभिनय से किरदारों को यादगार बना दिया। चाहे वो महेंद्र बाहुबली हों, कटप्पा, शिवगामी या देवसेना हों। सभी कलाकारों ने अपने रोल को इतने जीवंत तरीके से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें उसी नाम से पुकारने लगे। ऐसा ही एक रोल था राजमाता शिवगामी का। हालांकि हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए शिवगामी बनीं राम्या कृष्णन कोई नई नहीं थीं लेकिन इस रोल से उन्होंने जबरदस्त वाहवाही लूटी। राम्या कृष्णन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।