Samri
- फोटो : social media
जब भी हिंदी फिल्मों के सबसे खतरनाक दरिंदे की बात होगी सामरी उर्फ अनिरुद्ध अग्रवाल का नाम पहले आएगा। लंबी कद काठी का वो खूंखार दरिंदा जिसे फिल्मों में ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती थी। ये वही दरिंदा था जिसने उन पुराने सिंगल स्क्रीन थियेटरों में दर्शकों की चीखें निकाल दीं, खड़े-खड़े बेहोश होने पर मजबूर कर दिया। रामसे बंधुओं पर बात करते हुए अनिरुद्ध ने कहा था- वो लोग ज्यादा पैसे नहीं देते थे क्योंकि उनकी फिल्मों का बजट कम होता था लेकिन वो लोग समय से पैसे देते थे। हम सब एक परिवार की तरह एक साथ खाते-पीते और रहते थे।