फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Trailer: रावण बनकर छाए यश, साई-रवि की मिली पहली झलक; क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर?

Thu, 30 Jul 2026 04:16 AM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Trailer Release: आखिरकार ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया। 30 जुलाई की सुबह-सुबह रिलीज हुए इस ट्रेलर को देखने के लिए कई फैंस रात भर जागते रहे। अब ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। जानिए, ट्रेलर में क्या है खास?
विज्ञापन
1 of 7
'रामायण' ट्रेलर रिलीज - फोटो : अमर उजाला

देवलोक, पृथ्वीलोक और पाताललोक.. तीनों लोकों में एक ही राज होगा…रावण राज
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर में यश को रावण के रूप में देखने के लिए फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इस मौके को बखूबी भुनाया और आखिरकार 30 जुलाई की तड़के सुबह ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया।
लगभग चार मिनट के इस ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत अधिकतर कलाकार नजर आए।

विज्ञापन

2 of 7
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana

रावण के लुक से हुई ट्रेलर की शुरुआत 
मेकर्स ने एक धमाकेदार इंट्रो के साथ साउथ सुपरस्टार यश को रावण के किरदार में पेश किया है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया कि रावण तीनों लोकों का स्वामी बन चुका है। इस किरदार में यश भारी-भरकम, जटाधारी लुक में बड़ी-बड़ी सेनाओं से अकेले ही युद्ध करते दिखे।
अब रावण का अहंकार मिटाने और पृथ्वी पर बढ़ते पाप का बोझ कम करने के लिए भगवान विष्णु, श्रीराम के रूप में जन्म लेने वाले हैं।

विज्ञापन

3 of 7
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @worldoframayana

श्रीराम के किरदार में खूब जमे रणबीर
जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ा है, भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उसकी रक्षा की है। मेरा ज्येष्ठ पुत्र… राम। 
यश के इंट्रो के बाद बारी आती है रणबीर के इंट्रो की। राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक तो पहले ही रिलीज हो चुका था पर इस ट्रेलर में उनका किरदार और बेहतर निखर कर सामने आया है।
आमतौर पर जल्दी-जल्दी डायलॉग बोलने वाले रणबीर, राम के किरदार में ढलते ही शांत हो गए। फिल्म के उन्हें युवा अवस्था में भी दिखाया है और हर रूप में उनको बढ़े ही सलीके से पेश किया गया।

 

4 of 7
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana

मिली साई पल्लवी और रवि दुबे की झलक 
ट्रेलर में पहली बार सीता माता के रोल में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की झलक मिली है। हालांकि, हिंदी में जो एकमात्र डायलॉग साई पल्लवी ने ट्रेलर में बोला है, वो थोड़ा सा खटकता है। मेकर्स को जरूरत है कि वो उनकी हिंदी किसी बेहतरीन वॉइस ओवर आर्टिस्ट से डब करवाएं।
शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत की भी झलक मिली और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे उनकी नाक काटते भी नजर आए।

विज्ञापन

5 of 7
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana

ट्रेलर की मुख्य बातें

  • बैकग्राउंड म्यूजिक - सिर्फ ट्रेलर में हांस जिमर और एआर रहमान का संगीत रोंगटे खड़े कर देता है। पता नहीं फिल्म में दोनों दिग्गज कलाकारों ने मिलकर क्या कमाल दिखाया होगा।
  • वीएफएक्स - चाहे इंद्रदेव के ऐरावत को पंखों वाले हाथी के रूप में पेश करना हो या फिर विशालकाय गरुड़ पक्षीराज जटायु। इन सभी को वीएफएक्स के जरिए जैसे पेश किया है वो प्रभावशाली है।
  • हनुमान बने सनी देओल नदारद - ट्रेलर की सबसे खराब बात यह है कि इसमें हनुमान बने सनी देओल की कोई झलक नहीं है। सनी ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उनका किरदार फिल्म के दूसरे भाग में ज्यादा अहम होगा।

 

विज्ञापन

6 of 7
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana

क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर? 

  • शुरुआत में मेकर्स इस ट्रेलर को 24 जुलाई को रिलीज करने वाले थे। 
  • तब यश और रणबीर अमेरिका के सेन डिएगो में होने वाले कॉमिक कॉन में गए थे। 
  • वहां इस फिल्म का ट्रेलर दिखाने के बाद मेकर्स का प्लान इसे ग्लोबली यूट्यूब पर रिलीज करने का था पर हुआ कुछ और। 
  • फैंस ट्रेलर का इंतजार करते रह गए और मेकर्स ने सोनी पिक्चर्स के साथ एक डील कर ली। 
  • इस डील के तहत तय किया गया कि ‘रामायण’ का ट्रेलर, ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ के थिएटर शोज के साथ अटैच किया जाएगा। 
  • अब आज 30 जून को ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज हो रही है। 
  • कुछ ही घंटो बाद यह ट्रेलर भारतीय फैंस तक पहुंचकर लीक हो जाता।
  • ऐसे में मेकर्स ने इसे ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
कब रिलीज होगा पहला पार्ट?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। जहां 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसका दूसरा भाग 'रामायण: पार्ट 2' ठीक एक साल बाद दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।
यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका संगीत एआर रहमान और हांस जिमर ने तैयार किया है। विजुअल इफेक्ट्स (VFX) ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG द्वारा संभाला जा रहा है, जो फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की ही कंपनी है। 
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें