रामायण
- फोटो : X
'रामायण' पर अब तक कुल कितनी फिल्में बनी हैं?
'रामायण' पर अलग-अलग भाषाओं जैसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, मराठी में फिल्में बनी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 106 साल में लगभग 48 से 50 फिल्में सिर्फ मुख्य 'रामायण' कहानी पर बनीं। अगर हनुमान, लव-कुश, सीता स्वयंवर जैसी अलग-अलग हिस्सों और प्रेरित फिल्मों को भी जोड़ें, तो संख्या 60 से ज्यादा हो जाती है।
विकिपीडिया पर रामायण आधारित फिल्मों की कैटेगरी में 62 फिल्में लिस्टेड हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रामायण' और उसके पात्रों (जैसे हनुमान) पर कुल लगभग 200 फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें एनिमेटेड और छोटी फिल्में भी शामिल हैं।