5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। भारत में इसने दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं यह फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रामायण
- फोटो : यूट्यूब
'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दो दिनों के अंदर 'रामायण: पार्ट 1' वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
सैकनिल्क के अनुसार शुक्रवार को इस फिल्म ने भारत में 48.05 करोड़ रुपये (नेट) और विदेशों में 35 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की।
इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 221.05 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच गई है।
'रामायण: पार्ट 1' ने बनाया रिकॉर्ड
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत 'रामायण: पार्ट 1' उन फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने रिलीज के दो दिनों के भीतर या उससे पहले ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सूची में 'पठान', 'आरआरआर', 'पुष्पा 2', 'जेलर 2' और 'धुरंधर 2' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
4 of 6
'रामायण'
- फोटो : अमर उजाला
भारत में कितना हुआ कलेक्शन?
भारत में 'रामायण: पार्ट 1' की कमाई का बड़ा हिस्सा हिंदी मार्केट से आया है। केवल दूसरे दिन ही 19859 शोज से फिल्म ने 35.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। शुक्रवार को कन्नड़ वर्जन से 5.15 करोड़ रुपये, तेलुगु से 4.75 करोड़ रुपये, तमिल से 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन से 1.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दो दिनों के बाद 'रामायण: पार्ट 1' ने भारत में 134.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए हैं, जबकि नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
'रामायण'
- फोटो : अमर उजाला
मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार पर दिया ध्यान
'रामायण: पार्ट 1' के मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी काफी ध्यान दिया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे विदेशों में भारत के 'इतिहास और सत्य' के रूप में पेश किया है, जिसे वहां से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। विदेशों में फिल्म की कमाई भारत में हुई कमाई के मुकबाले खराब नहीं है। दो दिनों में फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 86.25 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है, जो एक अच्छा संकेत है।
क्या फिल्म छू पाएगी 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा?
फिल्म को विदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 'रामायण: पार्ट 1' को शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म इस वीकएंड के अंत तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।