फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Chikhlia: जब काजल की वजह से 'सीता' को मिले थे उनके असली 'राम', दो घंटे में ले लिया था शादी का फैसला

Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका चिखलिया, हेमंत टोपीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बस जाने वाली दीपिका चिखलिया को दर्शक आज भी उतना ही प्यार देते हैं। हालांकि उस दौर में तो दर्शक दीपिका को असल सीता और अरुण गोविल को भगवान राम ही समझने लगे थे। दीपिका चिखलिया की बात करें तो ये बात लगभग सभी को पता है कि रामायण में सीता को उनके राम कैसे मिले थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में दीपिका को उनके राम कैसे मिले थे। दरअसल 22 नवंबर 1991 को दीपिका चिखलिया और हेमंत टोपीवाला ने शादी रचाई थी और आज दोनों अपनी शादी की 31वीं सालगिरह मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल साल 2020 में जब कोरोना का दौर चल रहा था, तब दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि  हेमंत टोपीवाला से दीपिका की मुलाकात कैसे हुई। दीपिका और हेमंत की पहली मुलाकात अभिनेत्री की फिल्म सुन मेरी लैला के सेट पर हुई थी। दीपिका ने बताया था कि उनके पति का परिवार साल 1961 से एक कॉस्मेटिक ब्रांड के नाम से कॉस्मेटिक आइटम्स बनाती है। इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें अभिनेत्री उसी काजल का विज्ञापन करती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि जब वह ये विज्ञापन कर रही थीं तब हेमंत उसे देखने सेट पर आए। तभी दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। 

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी, स्टार्स की फीस को बताया वजह?
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका चिखलिया, हेमंत टोपीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने बताया जब हम दोबारा सेट पर मिले तब बातें शुरू हुईं। तब हमने अपने करियर की शुरुआत थी। जहां अभिनेत्री अपनी पहली फिल्म में काम कर रही थी वहीं हेमंत ने भी अपने पिता के ऑफिस जाना शुरू किया था। वह साथ में अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रहे थे। लगभग साल भर बाद दीपिका और हेमंत की दोबारा मुलाकात हुई। तब हेमंत ने दीपिका को उनके घर के नजदीक के ब्यूटी पार्लर में देखा था। तब उन्होंने बताया कि वह दीपिका के बारे में पूरे साल सोचते रहे। इसके बाद दोनों एक फैमिली फ्रेंड के जरिए साल 1991 में मिले और तब दोनों ने दो घंटे बैठकर बात की।
 
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका चिखलिया का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के बाद दोनों ने तय किया अब अपने-अपने घर में शादी के बारे बात करेंगे। इसके बाद दीपिका और हेमंत ने अपने घरों में बता दिया कि उन्होंने अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ लिया है। फिर 29 अप्रैल को दीपिका के जन्मदिन पर दोनों का रोका हो गया और उसी इनकी शादी भी हो गयी। शादी के बाद दीपिका ने एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखा था, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस दौरान राजेश खन्ना ने अचानक वहां पहुंचकर सभी को चकित कर दिया था। इस समय दीपिका और हेमंत दो बेटियों निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला के माता-पिता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें