दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, दीपिका चिखलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने करीबी लोगों के साथ पार्टी करती दिखीं। इस दौरान दीपिका स्कूल यूनिफॉर्म पहने नजर आईं। उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट और व्हाइट शर्ट पहना है और उन्होंने हाथ में एक ड्रिंक का गिलास भी पकड़ा हुआ है। तस्वीर में दीपिका के दोस्त भी इसी लुक में नजर आ रहे हैं। दीपिका की ये तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।