फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Chikhlia Trolled: 'रामायण' की सीता को छोटी ड्रेस पहन पार्टी करते देख भड़के लोग, दीपिका चिखलिया को सुनाई खरी खोटी

Mon, 23 May 2022 04:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर का टीवी सीरियल ‘रामायण’ लोगों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय है। इस टीवी सीरियल को लॉकडाउन के दिनों में फिर से प्रसारित किया गया था, जिसके बाद से ही इसमें नजर आए सितारे एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। सीरियल में दीपिका चिखलिया 'सीता' और अरुण गोविल 'राम' के किरदार में दिखे थे। लोगों ने इन दोनों कलाकारों को असल जिंदगी में भी भगवान का दर्जा दिया था। लेकिन इन दिनों दीपिका लोगों को निशाने पर आई हुई हैं। अभिनेत्री का एक इंस्टा पोस्ट देखकर लोग भड़क गए हैं जिस वजह से उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, दीपिका चिखलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने करीबी लोगों के साथ पार्टी करती दिखीं। इस दौरान दीपिका स्कूल यूनिफॉर्म पहने नजर आईं। उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट और व्हाइट शर्ट पहना है और उन्होंने हाथ में एक ड्रिंक का गिलास भी पकड़ा हुआ है। तस्वीर में दीपिका के दोस्त भी इसी लुक में नजर आ रहे हैं। दीपिका की ये तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका चिखलिया का यह अंदाज लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, 'मां आपने हाथ में कौन सी ड्रिक पकड़ रखी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमने आपको देवी का दर्जा दिया।' इसी तरह एक यूजर ने बताया कि आप बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हैं। हालांकि, ट्रोल होने के बाद एक्ट्रेस ने तुरंत अपना यह पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया। लेकिन दीपिका के फैनपेज पर यह तस्वीर मौजूद है।
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : social media
टीवी सीरियल 'रामायण' से दीपिका चिखलिया को घर-घर में पहचान मिली। इस सीरियल ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था, जिसके बाद वह कई दूसरे सीरियल और फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि, वह अपने बाकी किरदारों से सीता वाली इमेज कभी तोड़ नहीं पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें