राजेश खन्ना के साथ अपने वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका चिखलिया
- फोटो : ट्विटर
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया शादी के बाद दीपिका टोपीवाला बन गई हैं। लेकिन आज भी वह सीता के रूप में ही याद की जाती हैं। वैसे तो दीपिका ने कई शोज में काम किया, लेकिन सीता बनकर उन्होंने जो सबके दिल में जगह बनाई, वो आज भी कायम है। तस्वीर में देखिए राजेश खन्ना के साथ अपने वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका चिखलिया और उनके पति।