'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार करने वाले सुनील लहरी ने शायद ही सोचा होगा कि 33 साल बाद एक बार फिर से उन्हें उतनी ही पॉपुलैरिटी मिलेगी। सोशल मीडिया पर सुनील अपने फैंस के सवालों का जवाब भी देते है। फैंस से मिल रहे प्यार को वो एंजॉय कर रहे हैं। 'रामायण' का प्रसारण फिर से टीवी पर हो रहा है। ऐसे में सुनील हर दिन उस एपिसोड से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा साझा करते रहते हैं।