फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी का कूल लुक आया सामने, अब तक नहीं देखा होगा ऐसा

Fri, 10 Jul 2020 12:59 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद से सुनील सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं। इस बीच वो अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। इस बार सुनील ने अपने फैंस की एक खास ख्वाहिश पूरी की है और नए लुक में दिखे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने अपनी दो तस्वीरें साझा की है। जिनमें वो नया हेयरकट, बढ़ी हुई दाढ़ी और काला चश्मा लगाए दिख रहे हैं। सुनील का ये कूल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि ''अब 'भगवान' भी चश्मा लगाने लगे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, 'आप में से बहुत से लोग मुझे छोटे बाल, दाढ़ी और चश्मे में देखना चाहते थे, तो ये लीजिए।' ट्विटर पर सुनील की तस्वीर छाई हुई है। 

4 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' का प्रसारण स्टार प्लस पर हो रहा है। बीते दिनों दर्शकों ने सीरियल के कई सीन्स काटे जाने पर नाराजगी जताई थी। इस पर सुनील ने कहा था, 'उत्तर रामायण में कहीं से भी कोई भी सीन काट कर दर्शकों को दिखाए जा रहे हैं। मैं इस वीडियो के माध्यम से कहना चाहता हूं कि आप इस तरह से कहीं से कुछ भी काटकर कुछ भी मत बताएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लॉकडाउन में रामानंद सागर की 'रामायण' का पुन: प्रसारण सबसे पहले दूरदर्शन पर किया गया। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया और चैनल टीआरपी की टॉप लिस्ट में आ गया। 'रामायण' के बाद दूरदर्शन ने गुजरे जमाने के कई और सीरियल का प्रसारण शुरू किया। 

अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर लगाया आरोप, बताया बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें