छोटे पर्दे की एक्ट्रेस आमना शरीफ अपने फैंस की चहेती हैं। जब भी स्टनिंग लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं तो फैंस जमकर तारीफ करते हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की है जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस तस्वीर में आमना ने सफेद रंग की किरोशिया वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी है।