थैंक गॉड में अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
पांच हजार स्क्रीन्स भी नहीं कर पाए धमाका
फिल्म ‘राम सेतु’ करीब तीन हजार और फिल्म ‘थैंक गॉड’ करीब ढाई हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक एडम’ और अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी, तमिल, तेलुगू में भी रिलीज हो रही मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ से है। फिल्म ‘राम सेतु’ और ‘थैंक गॉड’ दोनों से पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की उम्मीद फिल्म जगत को रही है लेकिन दोनों की पहले दिन की कुल कमा25 करोड़ रुपये तक भी पहुंचती नहीं दिख रही है।