मिशन मंगल
इस लिस्ट में फिल्म 'मिशन मंगल' का नाम भी शामिल है, जिसकी कहानी 'मंगलयान' पर आधारित थी। फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शरमन जोशी जैसे कलाकार एक साथ नजर आए थे। जगन शक्ति के निर्देशन में बनी यह फिल्म 32 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी लेकिन इस फिल्म ने लगभग 290 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।