सुभाष घई ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं । इनमें से एक थी 'राम लखन'। फिल्म में राम बने थे जैकी श्रॉफ और लखन थे अनिल कपूर । राम-लखन की मां का रोल राखी ने निभाया था । फिल्म में दो लीड एक्ट्रेस भी थीं माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाडि़या। 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
ram lakhan
फिल्म ने बंपर कमाई कमाई की थी और साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। आज 'राम लखन' को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म की कहानी बेहतरीन थी । इसमें 90 के दशक के दो सुपरस्टार जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को कास्ट कर सुभाष घई ने हिट का पहला फॉर्मूला अपना लिया था ।
विज्ञापन
3 of 9
ram lakhan
फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे जिन्हें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था । फिल्म का गाना 'माई नेम इज लखन' सुपरहिट हुआ था । आज भी शादी के फंक्शन में ये गाना जरूर प्ले होता है और सभी अनिल कपूर का वो सुपरहिट स्टेप एक साथ करते नजर आते हैं ।
4 of 9
ram lakhan
खबरों की मानें तो सुभाष घई 'राम लखन' से पहले अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'देवा' बना रहे थे । इस फिल्म में सुभाष घई ने अमिताभ बच्चन को कास्ट किया था । अमिताभ बच्चन फिल्म को अच्छे से नहीं कर रहे थे । इस बात से सुभाष घई नाराज हो गए और उन्होंने फिल्म बंद कर दी । इसके बाद उन्होंने 'राम लखन' बनाई जो सुपरहिट रही ।
विज्ञापन
5 of 9
ram lakhan
सुभाष घई फिल्म में राम के रोल के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को कास्ट करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन पाई । फिल्म में सुभाष घई के असिस्टेंट डायरेक्टर रोनित रॉय थे । ये माधुरी दीक्षित की हिट फिल्मों में से एक थी । माधुरी दीक्षित के शुरुआती करियर में कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं ।
विज्ञापन
6 of 9
ram lakhan
सुभाष घई जब 1986 में फिल्म 'कर्मा' डायरेक्ट कर रहे थे तो उन्होंने माधुरी को इसमें आइटम नंबर ऑफर किया था । एडिट के समय फिल्म से ये गाना हटा दिया गया था । इसके बाद सुभाष घई ने सोचा था कि वो माधुरी को किसी बड़ी फिल्म में लॉन्च करेंगे । इसलिए उन्होंने माधुरी को 'राम लखन' में कास्ट किया ।
विज्ञापन
7 of 9
ram lakhan
पहले इस फिल्म के संगीत को आरडी बर्मन कंपोज करने वाले थे लेकिन सुभाष गई ने उन्हें बिना बताए हटा दिया । बता दें कि फिल्म में एक एक्शन सीन करते समय बड़ा हादसा हो गया था । अनिल ने गलती से गुलशन ग्रोवर की आंख पर मार दिया था ।
8 of 9
ram lakhan
इसके बाद गुलशन ग्रोवर, अनिल से काफी नाराज हुए थे । वो अनिल के घर गए और उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी । अनिल भी चुप नहीं रहे थे उन्होंने गुलशन को काफी फटकारा । इस मामले के बाद अनिल कपूर और गुलशन ग्रोवर ने बात करना बंद कर दिया था और फिर साथ काम भी नहीं करते थे ।
कुछ समय बाद बोनी कपूर ने दोनों की सुलह करवाई । इसके बाद अनिल और सुनील ग्रोवर ने फिल्म 'लोफर' में साथ काम किया था । फिल्म की सबसे खास बात ये थी कि 'राम लखन' पहली ऐसी मूवी थी जिसके गाने सीडी फॉर्मेट में आए थे ।