राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' को बताया स्लो फिल्म
दरअसल, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'केजीएफ चैप्टर 2 और द कश्मीर फाइल्स दो ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। ये दोनों ही फिल्में एक-दूसरे से अलग हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' एक बहुत ही स्लो फिल्म है, जिसे एक ऐसे डायरेक्टर ने बनाया है, जिसे बॉलीवुड ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन इसके बाद भी यह फिल्म 250 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हो गई। 'केजीएफ 2' का भयावह सच यह है कि बॉलीवुड में किसी को भी यह फिल्म पसंद नहीं आई। जब कोई फिल्म आपको पसंद नहीं आती और वो अच्छी कमाई करती है, तो आप कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या करना चाहिए।'