फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जितने फेमस हैं उतने ही मशहूर बॉलीवुड में भी हैं। हर साल 7 अप्रैल को वह अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। अपने करियर में उन्होंने साउथ और हिंदी दोनों भाषाओं में फिल्में बनाईं। राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के लिए तो मशहूर हैं ही साथ ही अपने बयान भी वजह से भी वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक समय था जब राम गोपाल वर्मा की गिनती बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर्स में हुआ करती थी। आज हम आपको उनके करियर की कुछ हिट फिल्मों के बारे में बताएंगे जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।