कोरोना महामारी की वजह से लगी पाबंदियों के कारण सिनेमाघरों के मालिकों और फिल्म इंडस्ट्री को अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ा था। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर के बाद अब सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोल दिया गया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करना भी शुरू कर दिया है। साल 2022 में कुल सात फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। यदि हम बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें तो, बुधवार को हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें द कश्मीर फाइल्स, आरआरआर और अटैक - पार्ट 1 ने क्रमश: 60 लाख, 5.6 करोड़ और 1.3 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का डे वाइज कलेक्शन...