रामगोपाल वर्मा का कॉन्ट्रोवर्सी से चोली दामन का साथ है। कभी अपनी फिल्मों को लेकर और कभी अपनी बयानबाजी को लेकर। लेकिन इस बार तो ये दोनों ही बाते हैं। डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा अपनी बोल्ड फिल्म God, sex and truth को लेकर फिर से परेशानी में घिरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
रामगोपाल वर्मा इस तरह फंसते नजर आ रहे हैं कि उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। दरअसल उनपर आरोप है कि उन्होंने मिया माल्कोवा स्टारर फिल्म God, sex and truth की शूटिंग हैदराबाद के एक होटल में की है। पहले इन आरोपों को RGV ने यह कहकर नकार दिया था कि फिल्म की शूटिंग उन्होंने पोलैंड और यूरोप में की है।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : amar ujala
ग्रेट आंध्रा की रिपोर्ट के अनुसार एक समाजसेवी ने आरोप लगाया है कि रामगोपाल वर्मा ने मिया माल्कोवा स्टारर फिल्म की शूटिंग यूरोप में नहीं बल्कि हैदराबाद के एक होटल में की है। समाजसेवी का कहना है कि उसके पास कुछ तस्वीरें हैं। उसने दावा किया है कि फिल्म की शूटिंग के लिए मिया भारत आई थीं।
बता दें कि भारत में पोर्नोग्राफिक फिल्म की शूटिंग करना बैन है। ऐसा करना अपराध है। अगर ये सारे आरोप सही साबित होते हैं तो रामगोपाल वर्मा के साथ-साथ होटल के स्टाफ को भी सजा हो सकती है। पहले से ही इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। उन पर अश्लीलता फैलाने जैसे आरोप लग रहे हैं। इसपर रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर कहा कि इस मामले को अब उनके वकील देखेंगे।