फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन फिर बने एक्टर से सिंगर, दी इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज

Fri, 23 Feb 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी लाइफ में चल रही घटनाओं को वे अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं चाहे फिर वो रियल हो या रील। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म '102  नॉट आउट' से जुड़ी खबर शेयर की है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
बिग बी ने फिल्म '102 नॉट आउट' के टाइटल सॉन्ग 'बादुम्बा' को अपनी आवाज दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, '102 नॉट आउट के लिए एक गाना बनाया और गाया।  दिग्गज गणेश के साथ रिहर्सल..यह है बादुम्बा, विश्वास कीजिए।' 75 वर्षीय अमिताभ ने इस गाने के बारे में अपने ब्लॉग पर भी लिखकर बताया है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद एक बार फिर इस फिल्म में बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इन दोनों की केमिस्ट्री इस फिल्म में फिर से देखने को मिलेगी। फिल्म का टीजर देखकर दोनों को पहचान पाना मुश्किल हो गया था। 
 
विज्ञापन

4 of 4
 '102 नॉट आउट' में अमिताभ 102 साल की उम्र के शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह 75 वर्षीय ऋषि के पिता बने हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। यह फिल्म इसी साल चार मई को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें