उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत
- फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut
पिछले साल एक इंटरव्यू में कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न अभिनेत्री कह दिया था। कंगना ने कहा था, 'मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं जानी जाती हैं।'
कंगना के इस बयान के बाद जहां एक तरफ लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं कई लोग उनके विरोध में आ गए थे। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला, सत्या और भूत सहित कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने एक टीवी चैनल को दिए कंगना के इंटरव्यू को शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं किसी के साथ गलत शब्दों के मामले में बराबरी नहीं करूंगा लेकिन मैं मानता हूं कि उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला, सत्या, कौन, भूत और एक हसीना थी जैसी फिल्मों में विविधतापूर्ण जटिल भूमिका निभाकर अपने वर्सेटाइल प्रतिभा को साबित किया है।'