फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ओडिशा में चल रही शूटिंग पर राज्य सरकार ने लगाई रोक, मेकर्स की बढ़ी परेशानी

Sun, 16 May 2021 04:54 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा सरकार ने राज्य में शूटिंग पर लगाई रोक।
सीरियल और फिल्म दोनों की शूटिंग पर लागू होगी पाबंदी।
इसके पहले गोवा सीएम ने लगाई थी रोक।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सबसे पहले लॉकडाउन घोषित कर दिया था। जिसके चलते मुंबई में होने वाली फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग पर भी रोक लग गई थी। पाबंदी लगने के बाद मेकर्स ने गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों में शूटिंग करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि ओडिशा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में होने वाली सभी शूटिंग पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन




ओडिशा में कोरोना के 96 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जिसको देखते हुए ये फैसला लिया गया। ये पाबंदी टीवी सीरियल और फिल्म दोनों की शूटिंग पर लागू होगी। इससे पहले गोवा के सीएम भी कोरोना को लेकर शूटिंग गाइडलाइंस जारी कर चुके हैं, जिसके बाद अब वहां फिल्म और धारावाहिकों के प्रोडक्शन का काम बंद पड़ा हुआ है।

इन पाबंदियों के बाद मेकर्स ने शूट के लिए गुजरात, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश का रूख किया था। इस मामले में मेकर्स का कहना है कि मुंबई के बाहर शूट शिफ्ट करना काफी मुश्किल काम है। इसके साथ ही ताजा कंटेंट ना मिलने पर धारावाहिकों की टीआरपी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

धारावाहिक अनुपमां की टीआरपी लगातार टॉप पर बनी हुई थी और उसकी शूटिंग लगातार बाहर की जा रही है। लेकिन इस हफ्ते शो की टीआरपी में गिरावट आई। तो वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग गुजरात में कुछ एक्टर्स के साथ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें