फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan Birthday: जब RRR के सेट पर रामचरण के जन्मदिन का हुआ था ग्रैंड सेलिब्रेशन, राजामौली ने प्लान किया था ये खास सरप्राइज

Sun, 27 Mar 2022 06:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रामचरण जन्मदिन - फोटो : insta-rrrmovie
रामचरण का ये जन्मदिन बेहद ही खास है, क्योंकि हाल ही में 25 मार्च को उनकी फिल्म रिलीज 'आरआरआर' (राइज, रौर, रिवॉल्ट) रिलीज हुई है, जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग काफी लंबे समय तक चली थी और ऐसे में काम करते हुए कई खूबसूरत यादों का घरौंदा भी बना। इन्हीं यादों के पिटारे में से एक हैं, पिछले साल एक्टर रामचरण के जन्मदिन की यादें। आपको बता दें कि इस साल की तरह पिछले साल भी रामचरण का जन्मदिन बेहद शानदार था, क्योंकि एसएस राजामौली और फिल्म के सभी क्रू सदस्यों ने शूटिंग के सेट पर भी उनका जन्मदिन मनाया गया था।
विज्ञापन

2 of 4
रामचरण जन्मदिन - फोटो : insta
राजामौली ने प्लान किया रामचरण के लिए बर्थडे सरप्राइज-
एस एस राजामौली अपनी फिल्मों से तो दर्शकों को सरप्राइज कर ही देते है, उन्होंने अभिनेता रामचरण को भी उनके पिछले जन्मदिन पर एक शानदार सरप्राइज दिया था। फिल्म आरआरआर के सेट पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन किया गया था। जिसमें फिल्म के को-स्टार्स, क्रू मेंबर्स समेत पूरी यूनिट शामिल हुई थी। फिल्म के सेट से इसकी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की गई थीं।
विज्ञापन

3 of 4
राम चरण जन्मदिन - फोटो : insta
रामचरण ने खुशी से राजामौली को लगा लिया था गले-
फिल्म 'आआरआर' के सेट से शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि  जैसे ही बड़े अक्षरों में हैप्पी बर्थडे रामचरण लिखा हुआ सामने आता है तो राजामौली के ग्रैंड सरप्राइज से एक्टर रामचरण के चेहरे पर खुशी के साथ एक बड़ी स्माइल आ गई, जिसके बाद वह खुशी से निर्देशक राजामौली को गले लगा लेते हैं। इसके बाद वह सबके साथ मिलकर केक काटते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
राम चरण जन्मदिन - फोटो : insta
अपने हाथों से केक खिलाते दिखे राजामौली-
तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां रामचरण एस एस राजामौली और अन्य फिल्म के सदस्यों को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं राजामौली भी बड़े ही प्यार से अभिनेता को अपने हाथों से केक खिलाते हैं। इस समय दोनों की बीच की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें