फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan Wedding Anniversary: अभिनेता रामचरण पत्नी उपासना के साथ यहां मनाएंगे 10वीं सालगिरह, जानें क्या है प्लान

Mon, 13 Jun 2022 12:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राम चरण, उपासना कमिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण तेजा साउथ के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उन्होंने बहुत सी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने पिता चिरंजीवी के साथ नजर आए हैं। ये फिल्म भी हिट रही है। साउथ के अलावा राम चरण के फैन हिंदी में भी हैं। वह एक बढ़िया एक्टर के अलावा अच्छे पति भी हैं। अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी साउथ की मश्हूर जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में दोनों एक अज्ञात जगह पर गए हैं, जहां दोनों अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media
बता दें कि कुछ दिन पहले राम चरण ने कहा था कि उन्हें छुट्टियों का इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि वह शंकर की फिल्म 'आरसी 15' की शूटिंग कर रहे हैं।  अब जब वह अपनी फिल्म की लगभग शूटिंग कर चुके हैं तो अभिनेता अपनी पत्नी के साथ छुट्टी मना रहे हैं। दोनों की शादी को एक दशक का समय पूरा हो चुका है। अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए वेकेशन पर जाते देखे जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
राम चरण और उपासना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
12 जून को इस कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण और उपासना 14 जून को अपनी शादी की सालगिरह विदेश में मनाएंगे। दोनों के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो राम चरण ने इस दौरान सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट कैरी की थी, वहीं उपासना बेज कलर की शर्ट और फ्लोरल स्कर्ट में नजर आ रही थीं। इस दौरान कपल बेहद प्यारे लग रहे थे।

विज्ञापन

4 of 4
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द शंकर की आरसी 15 में दिखाई देंगे। ये फिल्म 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रामचरण के पास जर्सी के निर्देशक गौतम तिन्नुरी और केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील की भी एक-एक फिल्में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें