अदिवि शेष
- फोटो : सोशल मीडिया
मां ने दिया स्पेशल कमेंट
अदिवि ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'मेरी मां को यह फिल्म बेहद पसंद आई है। उनका मानना है कि यह मेरी अब तक की बेस्ट फिल्म है।' आगे उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अपना सिर गर्व से उठाकर देख सकता हूं। वाकई यह क्षण मेरे लिए अपने घर में भी बेहद खास है। इस फिल्म की रिलीज के बाद मुझे दिल्ली, कोलकाता से लेकर हर जगह से कॉल आ रहे हैं। एक फोन तो मुझे नौ साल के बच्चे का आया। फिल्म का हिंदी वर्जन देखने के बाद उसने आर्मी जॉइन करने की इच्छा जाहिर की है।'