अभिनेता रामचरण और कियारा आडवाणी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन देखने को मिला है। फिल्म रिलीज के पहले दिन अपने बजट 450 करोड़ का 10 फीसदी भी नहीं कमा पाई है।
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर आज यानी 10 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी कलेक्शन कर पाई है। फिल्म से आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : एक्स @GameChangerOffl
ऐसी रही फिल्म की एडवांस बुकिंग
रामचरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर ने एडवांस बुकिंग में 43.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भारत में किया है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई आंध्र प्रदेश में की। गेम चेंजर ने एडवांस बुकिंग में यहां 13.07 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तेलंगाना में 6.41 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
3 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन किया इतना कलेक्शन
रामचरण और कियारा की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी समय से बेताब थे। फिल्म आज बॉक्स ऑफिर पर रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक एस शंकर की फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ही रात 8 बजे तक भारत में 32.41 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म गेम चेंजर में कियारा-राम की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@gamechanger
पुष्पा के शो पर हुआ गेम चेंजर का असर
पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रामचरण की फिल्म गेम चेंजर का असर देखने को मिला है। पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 45 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, शो के 88 तेलुगु शो और 1048 हिंदी शो लगाए गए। गेम चेंजर की रिलीज से पहले पुष्पा 2 के पूरे भारत में 6 हजार से ज्यादा शो चल रहे थे।
फिल्म रिव्यू में मिली इतनी रेटिंग
फिल्म 'गेम चेंजर' के निर्देशक एस शंकर की तारीफ फैंस कर रहे हैं। वहीं, फैंस का कहना है कि फिल्म की कहानी कुछ ज्यादा खास नहीं है लेकिन पुष्पा 2 की लाल चंदन की तस्करी वाली कहानी से कुछ अलग दिखाने की कोशिश जरूर की गई है। फिल्म को सरकारी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनाया गया है। टाइमपास के लिए इस फिल्म को देखा जा सकता है। अमर उजाला के दिए रिव्यू में फिल्म को पांच में से 2 रेटिंग दी गई है। फिल्म में रामचरण और कियारा आडवाणी के अलावा एस जे सूर्या, अंजलि, श्रीकांत, सुनील और ब्रह्मानंदन को देखा जा सकता है।