रकुल प्रीत सिंह, कपिल देव, सद्गुरू
- फोटो : social media
कपिल और सद्गुरू के साथ गोल्फ सेशन
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसके कारण सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह के ढेरो फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ अक्सर वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने चंद घंटों पहले किया है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ क्रिकेट लेजेंड कपिल देव और आध्यात्मिक गुरू सद्गुरू गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'वॉशिंगटन डीसी में सद्गुरू और कपिल देव के साथ एटीए सम्मेलन शुरू करने से बेहतर क्या हो सकता है।'