फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज बोलीं रकुल प्रीत सिंह, अपनी चोट को लेकर भी कही ये बात

Mon, 09 Dec 2024 06:39 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज को लेकर फैंस से बात की है। उन्होंने बताय कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर वे भी बहुत उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन जल्द ही दे दे प्यार दे 2 में आर माधवन के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर रकुल प्रीत सिंह ने कुछ खास बातें कही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
'दे दे प्यार दे 2' के लिए बोलीं अभिनेत्री
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब दिया। इस बातचीत में अभिनेत्री से प्रशंसक ने 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज के बारे में पूछा। अभिनेत्री ने कहा, इस फिल्म को प्रशंसकों के लिए रिलीज करने के लिए वे उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ये फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
पीठ पर चोट के बाद भी किया काम
हाल ही में रकुल प्रीत सिंह को शूटिंग के दौरान पीठ पर चोट लग गई थी। इस चोट के बाद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी। खबरों की मानें को चोट के बावजूद, उन्होंने अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए लगातार दो दिनों तक दवा लेते हुए 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग जारी रखी।

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
चोट को लेकर की बात
उन्होंने अपनी चोट को लेकर भी बातें कही हैं। रकुल प्रीत सिंह ने कहा, मेरे पास बहुत सारे पुनर्वास चल रहे हैं, लेकिन मैं केवल यही कहना चाहूंगी कि कृपया कभी भी खुद को उस सीमा तक न धकेलें कि आप अपने शरीर को नजरअंदाज कर दें। मैंने दबाव डालकर सबसे बड़ी गलती की," उन्होंने आगे कहा, "मैं अब ठीक होने के आठवें सप्ताह में हूं और जब चोट लगी तो मैंने सोचा कि मैं एक से दो सप्ताह में ठीक हो जाऊंगी, लेकिन इसमें समय लगता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
फिजियो से मिला आराम
खबरों की मानें तो तीन दिनों तक दर्द सहने के बाद, वह फिजियो के पास गईं और हर बार तीन से चार घंटे के बाद दर्द वापस आ जाता था। उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना जारी रखा, लेकिन 10 अक्तूबर को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। अभिनेत्री ने इस दौरान बेड रेस्ट भी किया। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी अपने जिम वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें