फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: रकुल ने रिश्ते में सबसे बड़े डील ब्रेकर पर की बात, कहा- प्यार बिना किसी शर्त के होना चाहिए

Mon, 19 Jun 2023 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। अभिनेत्री का नाम अक्सर उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग जुड़ता रहता है। यही नहीं, दोनों को एक साथ मीडिया में भी स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि, अभिनेत्री अपना रिश्ता पब्लिक कर चुकी हैं। अब हाल ही में, रकुल ने जैकी संग अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए बताया कि किसी भी रिलेशनशिप में सबसे बड़ा डील ब्रेकर क्या होता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media

पिछले दिनों रकुल ने यह स्पष्ट किया कि वह अपना जीवन खुलकर जीना पसंद करती है और इस तथ्य को छुपाने का कोई इरादा नहीं है कि वह जैकी के साथ अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय का आनंद ले रही है। अब अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया है कि किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए दोनों तरफ से प्यार होना चाहिए और वह प्यार भी बिना किसी शर्त के होना चाहिए।

Monday Flashback: जब एक चेक के वजह से टूट गई थी राज कपूर और प्राण की दोस्ती, नहीं किया साथ काम

विज्ञापन

3 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media

हाल ही में, एक इंटरव्यू में रकुल ने कहा, ‘प्यार बिना शर्त के होता है, जैसा हर कोई कहता है। आप इसे परिभाषित नहीं कर सकते। प्यार में बड़ी- बड़ी बातें नहीं होती है। आप मौन रह कर भी उस व्यक्ति के साथ आराम से रह सकते हैं, जिससे आप प्यार करते हैं। प्यार यह एक दूसरे का सम्मान करने और एक दूसरे को आगे बढ़ते देखने की इच्छा के बारे में भी है।’ 

BB OTT 2: शराब के नशे में धुत रहती थीं पूजा भट्ट, 44 की उम्र में छूटी लत, शो में किया बड़ा खुलासा

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल ने आगे कहा, ‘प्यार अक्सर गलत इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है और इसका मतलब यह नहीं है कि आप दूसरे व्यक्ति के मालिक हैं। आपका प्यार फलने-फूलने वाला होना चाहिए न कि आपको बांधने वाला।’ अभिनेत्री का मानना है कि उनके लिए झूठ बोलना किसी भी रिश्ते में सबसे बड़ा सौदा तोड़ने  जैसा होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि रिश्ते में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके बारे में बात नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

 वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह अपनी नई फिल्म 'आई लव यू' के प्रचार में इन दिनों व्यस्त हैं। 16 जून को यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा रकुल ‘डॉक्टर जी’ फिल्म में आयुष्मान खुराना के स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। फैंस ने इस फिल्म में अभिनेत्री के एक्टिंग की खूब सराहना की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें