लॉकडाउन 4.0 तो 31 मई को खत्म होने वाला है। हालांकि यह कहना अभी मुश्किल है कि राज्य सरकारें इसे और आगे बढ़ाएंगी या फिर हालात सामान्य होते दिखेंगे। इस लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने खूब कमाई की। नई- नई सीरीज और फिल्में दिखाईं और तेजी से ग्राहक बटोरे। आइए आपको बताते हैं इस वीकेंड पर आपके लिए आपके मोबाइल पर क्या खास परोसा जाने वाला है।