फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक के साथ काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, परेशान होकर फैंस को दी ये सलाह

Thu, 28 May 2020 01:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। पूजा हेगड़े लॉकडाउन के दौरान की अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ लगातार साझा कर रही हैं। इस बीच उन्हें पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। अभिनेत्री ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर पर दी।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा हेगड़े इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े का अकाउंट बुधवार रात हैक किया गया था हालांकि उनकी डिजिटल टीम ने इसे जल्द ही ठीक कर लिया। अकाउंट हैक होने से पूजा काफी परेशान हो गईं। पूजा ने ट्विटर पर लिखा, 'हैलो दोस्तों। मेरी टीम ने मुझे बताया है कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। मेरी डिजिटल टीम इसमें मेरी मदद कर रही है। कृपया इससे आया हुआ कोई भी रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें। शुक्रिया।' 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा हेगड़े इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद पूजा की डिजिटल टीम ने करीब एक घंटे तक लगातार इस पर काम किया और जल्द ही अकाउंट ठीक कर दिया। एक अन्य ट्वीट में पूजा ने लिखा, 'मैं करीब घंटे भर परेशान रही। आखिरकार मेरी टीम ने सफलता हासिल कर ली है। अब हम फिर साथ हैं। इस बीच जो भी संदेश इधर-उधर हुए होंगे, सब अब अपनी जगह हैं।'

4 of 5
पूजा हेगड़े इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा का अकाउंट हैक होने के बाद उनके पोस्ट पर दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार सामांथा की तस्वीरें लगाई गईं और लिखा गया कि ये अभिनेत्री हमें खास सुंदर नहीं लगती हैं। इसके अलावा कई दूसरी अभिनेत्रियों पर भी मीम बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा हेगड़े इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में फिल्म 'मोहनजोदड़ो' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 4' में नजर आ चुकी हैं। पूजा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। उनकी आने वाली फिल्म प्रभास के साथ 'जान' है। लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग रोक दी गई है।  

गुलशन ग्रोवर का बेटा बना फिल्म प्रोड्यूसर, सुनील शेट्टी की बेटी के साथ बन रही चर्चित फुटबॉलर की बायोपिक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें