फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series: रक्तांचल के साथ ये नई सीरीज इस वीकेंड कर रहीं आपका इंतजार, काली 2 में दिखेंगे 'हथौड़ा त्यागी'

Thu, 28 May 2020 01:56 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन 4.0 तो 31 मई को खत्म होने वाला है। हालांकि यह कहना अभी मुश्किल है कि राज्य सरकारें इसे और आगे बढ़ाएंगी या फिर हालात सामान्य होते दिखेंगे। इस लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने खूब कमाई की। नई- नई सीरीज और फिल्में दिखाईं और तेजी से ग्राहक बटोरे। आइए आपको बताते हैं इस वीकेंड पर आपके लिए आपके मोबाइल पर क्या खास परोसा जाने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
रक्तांचल - फोटो : सोशल मीडिया
रक्तांचल (एमएक्स प्लेयर)
असली घटनाओं पर आधारित यह कहानी पूर्वी उत्तर प्रदेश की है। इस क्राइम ड्रामा सीरीज में अपराधों का बादशाह वसीम खान पहले से ही गद्दी संभाले हुए हैं। उसका सिंहासन तब हिल जाता है जब उसके साम्राज्य में विजय सिंह नाम का एक दूसरा युवा अपराधी आ जाता है। विजय वसीम के साम्राज्य में आकर उसे ही चुनौती देता है। 

विज्ञापन

3 of 6
केनी सेबेस्टियन - फोटो : सोशल मीडिया

केनी सेबेस्टियन: द मोस्ट इंटरेस्टिंग पर्सन इन द रूम (नेटफ्लिक्स)
नेटफ्लिक्स अपने स्टैंड अप कॉमेडी शोज से हमेशा अमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म को टक्कर देता आया है। इस शो से पहले वह 'कनन गिल- योर्स सिंसियरली' शो रिलीज कर चुका है। अब वह केनी सेबेस्टियन के साथ वापस आ रहा है। केनी इस स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले साधारण कामों को असाधारण रूप से पेश करेंगे। 

4 of 6
पोनमागल वंधाल - फोटो : सोशल मीडिया
पोनमागल वंधाल (प्राइम वीडियो)
जेजे फ्रेड्रिक के लेखन और निर्देशन में बनी यह एक लीगल ड्रामा तमिल फिल्म है जो 29 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। दक्षिण सिनेमा की जानी- मानी अभिनेत्री ज्योतिका इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। जो वकील के किरदार में एक हत्या के केस को लड़ती हैं। जब यह फिल्म बन रही थी उस वक्त ज्योतिका को एक अवॉर्ड फंक्शन में बुलाया गया था। तब उन्होंने उसी सभा में एक सवाल कर दिया था कि जितना दान मंदिरों को मिलता है, उतना अस्पतालों और स्कूलों को क्यों नहीं मिलता? इस पर ज्योतिका इंटरनेट पर खूब ट्रोल की गईं। 

विज्ञापन

5 of 6
गोलकेरी - फोटो : सोशल मीडिया
गोलकेरी (प्राइम वीडियो)
यह एक गुजराती फिल्म है जो 2017 में आई मराठी फिल्म 'मुरांबा' की रीमेक है। इस फिल्म में वरिष्ठ कलाकार सचिन खेडेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने दो साल पुराने रिश्ते को एक रात में ही खत्म कर देता है। हालांकि उनके परिवार उन दोनों को साथ लाने की भरपूर कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काली - फोटो : सोशल मीडिया
काली - सीजन 2 (जी5)
यह एक मां की कहानी है जो बताती है कि एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए किस हद तक जा सकती है? सीरीज का पहला सीजन बंगाली भाषा में आया था लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसके निर्माता अब इसके दूसरे सीजन को हिंदी में भी रिलीज कर रहे हैं। इस सीरीज में पाओली डैम, राहुल बनर्जी, चंदन रॉय सान्याल और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्राइम वीडियो की सीरीज पाताल लोक में हथौड़ा त्यागी बने अभिषेक की वजह से इस सीरीज को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें