Rakshit Rashmika
- फोटो : Social media
अभिनेता ने लंबे समय तक साउथ की टॉप एक्ट्रेस में से एक रश्मिका मंदाना को डेट किया था। हालांकि, उस समय रश्मिका ने साउथ सिनेमा की अपनी महज शुरुआत ही की थी। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म के बाद ही अपना दिल अपने को-स्टार रक्षित को दे दिया था। रक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना की पहली मुलाकात उनकी फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर ही हुई थी। इस फिल्म के दौरान ही दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो गया। यह फिल्म जहां रश्मिका की डेब्यू फिल्म थी, तो वहीं रक्षति इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे।