रक्षा बंधन
- फोटो : youtube
फिल्म की बात करें तो आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म भाई बहन के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें दर्शकों को प्यार, दोस्ती, कॉमेडी और इमोशन का फुल पैकेज देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे मिडिल क्लास व्यक्ति के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन की परेशानियों और अपनी बहन की जिम्मेदारी उठाता नजर आ रहा है।