फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RakshaBandhan 2022: किसी को शूटिंग सेट पर मिली बहन, तो ये बहनें एक दूसरे को राखी बांधकर मनाती हैं रक्षा बंधन

Thu, 11 Aug 2022 11:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
स्नेहा वाघ, रचना मिश्रा,आयुषी खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भाई-बहन आपस में लड़ते हैं, एक दूसरे को चिढ़ाते हैं, शरारतें करते हैं और एक दूसरे से खींचतान में जुटे रहते हैं, लेकिन वो चुंबक की तरह होते हैं, जो एक दूसरे से अलग भी नहीं रह सकते। रक्षा बंधन भाई-बहन के इसी खूबसूरत और प्यारे रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन होता है। ऐसा नहीं है कि इस त्योहार को सिर्फ भाई और बहन ही मनाते है। जिनके भाई नही, वे बहने भी आपस में इस त्योहार को सेलिब्रेट करतीं है। आइए जानते है कुछ टीवी सितारों से कि कैसे मनाते है ये रक्षा बंधन का त्योहार...
विज्ञापन

2 of 10
शुभवी चोकसी - फोटो : सोशल मीडिया
मेरे भैया पिता समान हैं
सोनी टीवी के धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नंदिनी कपूर की भूमिका निभाने वाली शुभवी चोकसी कहती हैं, 'मेरे भैया मेरे पिता के समान है। हम अपने में कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हम इस शुभ दिन को एक साथ जरूर बिताते हैं। राखी एक ऐसा अवसर रहा है, जब पूरा परिवार एक साथ आता है और इसे सेलिब्रेट करता है। मेरा छोटा भाई शुभेंद्र और उसका बेस्ट फ्रेंड आनंद लंच के लिए घर आते हैं और फिर मैं उन्हें राखी बांधती हूं। बचपन में मैं हमेशा शुभेंद्र से लड़ती थी, और वो इतना प्यारा भाई है कि वो बस मुस्कुराता रहता था। मैं हमेशा उसकी थाली से खाती थी और उसके हिस्से की मिठाइयां ले लेती थी। मैं जब भी पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे अपनी शरारतों पर बहुत हंसी आती है। सच कहूं तो जैसे-जैसे साल बीतते हैं, उत्सव तो वही रहता है, लेकिन एक बहन के रूप में उसके साथ मेरा बंधन और इस त्यौहार का महत्व और भी गहरा हो गया है।' 
विज्ञापन

3 of 10
परिवार के साथ राजश्री ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रक्षा बंधन पर नारियल भात खाने की परंपरा
'अपनापन... बदलते रिश्तों का बंधन' में पल्लवी का किरदार निभाने वाली राजश्री ठाकुर कहती हैं, ''हर साल मैं अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाती हूं। मेरा दो भाइयों के साथ एक संयुक्त परिवार है, एक मेरा चचेरा भाई है और एक मेरा सगा भाई है। बचपन से ही इस अवसर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है। हम सभी मेरे बड़े भाई के घर पर इकट्ठा होते हैं और हमारे यहां नारली भात बनाने और खाने का रिवाज है क्योंकि यह नारली पूर्णिमा का भी मौका होता है। हर साल मैं सबके लिए  चावल और नारियल से बना यह स्वादिष्ट व्यंजन बनाती हूं। यह एक खास त्यौहार होता है और हम सभी इसे बहुत अच्छे ढंग से मनाते हैं।"

4 of 10
प्रत्यूष आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रियलिटी शो में मिली बहन
सुपरस्टार सिंगर 2 के कंटेस्टेंट प्रत्यूष आनंद ने कहा कहते है "मुझे सायली दीदी जैसा कैप्टन देने के लिए मैं इस शो को धन्यवाद देता हूं। जिस दिन से मैंने इस मंच पर कदम रखा है, सायली दीदी मेरे साथ हैं और उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा। वो हमेशा मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर और गाइड रही हैं। मैं वाकई उनका आभारी हूं। हम अक्सर साथ खाते हैं, म्यूज़िक सुनते हैं, प्रैक्टिस करते हैं और एक साथ वक्त बिताते हैं। वो मेरी प्रेरणा हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा उनका ख्याल रखने का वादा करता हूं। जिस तरह से उन्होंने मेरा ख्याल रखा, उसी तरह मैं भी अपनी सायली दीदी की रक्षा करना चाहता हूं।”
विज्ञापन

5 of 10
आयुषी खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हम बहनें ही एक दूसरे को बांधती हैं राखी
जरूरी नहीं कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के बीच ही मनाया जाए। स्टार भारत के शो 'अजूनी' में मुख्य भूमिका निभाने वाली आयुषी खुराना का कोई भाई नहीं है। आयुषी कहती है, 'रक्षाबंधन का त्योहार  भाई-बहन के बीच के अनोखे बंधन को पेश  करता है,  कोई भाई नहीं है, इसलिए अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर  यह त्यौहार मनाते हैं और चाहे कुछ भी हो जाए एक दूसरे के साथ रहने का वादा करते हैं। मेरे लिए यह त्योहार सिर्फ भाई-बहन का नहीं है बल्कि भाई-बहनों के लिए यह सिर्फ बहनें या भाई भी हो सकते हैं और मैं अपनी बहन से कहना चाहता हूं, पूरी दुनिया में आपसे बेहतर बहन कोई नहीं हो सकती है।'
विज्ञापन

6 of 10
स्नेहा वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिलकर बधाई देना भूल गए हैं

तकनीकी विकास के साथ साथ रिश्ते भी तकनीक पर आकर रुक गए है। आज हम इतना व्यस्त हो गए है कि हमारे पास किसी से मिलने का समय भी नहीं रहा। स्टार भारत के 'ना उम्र की सीमा हो' शो में काम कर रही  अभिनेत्री स्नेहा वाघ रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने विचार साझा करते हुए कहती हैं, 'मुझे लगता है कि रक्षाबंधन अन्य त्योहारों की तरह ही शुभ है। यह भाइयों और बहनों के बीच के बंधन को और भी मजबूत बनाता है। आज हर कोई अपने जीवन में इतना व्यस्त है कि हम धीरे-धीरे तकनीक के जानकार होते जा रहे हैं और एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के बजाय हम एक-दूसरे को बधाई देने के लिए टेक्स्ट मैसेज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह उन लोगों के लिए भी एक वरदान है जो एक-दूसरे से दूर रहते हैं क्योंकि यह अपनों को करीब लाता है। लेकिन कोई भी दूरी या तकनीक हमारे परिवार और दोस्तों के लिए हमारे प्यार को नहीं तोड़ सकती।'

विज्ञापन

7 of 10
रचना मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेरी बहन ने हमेशा मेरी रक्षा की है
'ना उम्र की सीमा हो' शो में विधि का किरदार निभा रही अभिनेत्री रचना मिस्त्री अपने जीवन में रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताते हुए कहती हैं, "रक्षाबंधन मेरे जीवन में एक बहुत ही खास स्थान रखता है क्योंकि मुझे भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त है, मेरी 2 बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। हम रक्षाबंधन को बहुत प्यार से मनाते हैं वास्तव में हम हर त्योहार को दिवाली जैसे मनाते हैं। यह त्यौहार  आपसी बंधन और सुरक्षा को लेकर है जो हम एक-दूसरे को देने का वादा करते हैं इसलिए इससे पहले कि मैं अपने भाई को राखी बांधू मैं अपनी बड़ी बहनों को पहले राखी बांधती हूं क्योंकि उन्होंने हमेशा मेरी रक्षा की है। तो, यह सब एक दूसरे के लिए प्यार  जो हम एक दूसरे से करते हैं और चूँकि मेरा भाई हम सब में सबसे छोटा है, मजेदार बात यह है कि हम सब उसे गिफ्ट देते हैं।”

8 of 10
रुबीना दिलैक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बहनों के साथ प्यार का त्योहार
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में काम कर रही रुबीना दिलेक कहती है  ‘‘मैं अपनी दो बहनों के साथ बड़ी हुई हूं  और मेरे लिए यह त्योहार हमेशा अपनी बहनों और हमारे बीच के प्यार का त्योहार है। ‘रक्षाबंधन’ सुरक्षा का एक वादा है और हम हर अच्छे बुरे समय में एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। मुझे मालूम है कि यह त्यौहार भाई और बहन के लिए एक खास दिन है, लेकिन मेरे लिए यह त्योहार मेरी बहनों के साथ प्यार का त्योहार है। हम दूसरे को राखी बांधते हैं, लेकिन हमारे लिए यह केवल एक दिन की बात नहीं है, हम हर दिन एक दूसरे की रक्षा व सहयोग करते हैं। इस साल मैं छोटा सा ही उत्सव मनाऊंगी क्योंकि मैं केप टाऊन में खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग के कारण अपने अधूरे रह गए कामों में व्यस्त हूं , लेकिन हर साल की तरह इस साल भी हम एक दूसरे को राखी बांधेंगे और खूबसूरत उपहार देंगे।'

9 of 10
मोहित मालिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाथ से बने राखी का सरप्राइज
रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जिससे बचपन की बहुत सारी यादें जुड़ी होती हैं। मोहित मालिक कहते है,  'मेरे लिए हमेशा यह त्योहार  खास रहा है और इस पवित्र त्योहार सेमेरी अनेक यादें जुड़ी हैं। हम जब युवा थे, तब मेरी बहन हमें हाथों से बनी राखी बनाकर चकित कर दिया करती थी, और बदले में हम उसे उपहार दिया करते थे। जब हम बच्चे थे तब हम अपने माता-पिता से मिली पॉकेट मनी से उसके लिए छोटे-छोटे उपहार लाया करते थे। इस साल का रक्षाबंधन अनेक कारणों से खास है, क्योंकि मैं दो महीनों से केप टाऊन में ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग में व्यस्त था, इसलिए वापस आने के बाद यह पहला अवसर है, जब मैं अपने परिवार के साथ खुशी मनाऊंगा। सबसे जरूरी बात कि यह एक वीर का पहला ‘रक्षाबंधन’ है, और मैं पहली बार उसके साथ यह त्योहार मनाने के लिए बहुत ज्यादा  उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

10 of 10
नायरा बनर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल होगा जबर्दस्त जश्न
कोविड की वजह से हम बहुत सारे त्योहार ठीक से नहीं मना पाए। नायरा बनर्जी कहती हैं, ‘‘रक्षाबंधन हमेशा से मेरा पसंदीदा त्योहार है क्योंकि इस दिन हमारे घर पर बहुत बड़ा जश्न होता है। इस साल मैं और ज्यादा उत्साहित हूँ क्योंकि दो सालों तक महामारी रहने के बाद हम एक बड़ा आयोजन कर रहे हैं। मेरे सभी भाई-बहन एक साथ आ रहे हैं और हम इस दिन हर क्षण का आनंद लेने वाले हैं। उपहार और खाना इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। हम सभी बड़े हो गए हैं, लेकिन आज भी हम उपहारों के लिए उतावले रहते हैं, आखिरकार, ‘दिल तो बच्चा है जी’। मुझे उम्मीद है कि मैं शूट से कुछ समय निकाल पाऊंगी, क्योंकि मेरा नया शो ‘पिशाचिनी’ अभी-अभी लॉन्च हुआ है और मुझे विश्वास है कि मैं उस शाम को अपने परिवार के साथ जश्न मना पाऊंगी।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें