फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshabandhan 2022: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने सड़क पर उतरकर लोगों को बांधी राखी, फैंस बोले- आपकी अदा निराली है

Thu, 11 Aug 2022 11:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में आज (11 अगस्त) भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहन अपने भाइयों को राखी बांध कर उनसे उनकी रक्षा करने का वादा ले रही हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा भी इस खास दिन पर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, अदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर वह सड़क पर उतरकर लोगों को राखी बांधती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अदा शर्मा का कोई भाई नहीं है। इस वजह से उन्होंने सड़क पर लोगों को राखी बांधकर यह त्योहार मनाया। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की ओर से किए गए पोस्ट में कई तस्वीरें और वीडियो हैं जिनमें अदा ऑटो चालकों को राखी बांधती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान अदा काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में अदा कह रही हैं, 'मुंबई की सड़कों पर इन लोगों की वजह से ही हम लड़कियां सुरक्षित यात्रा कर पाती हैं। हम बहुत लकी हैं, इसके लिए इनका शुक्रिया।'
विज्ञापन

3 of 4
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस कर रहे जमकर तारीफ 
अदा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस के इस फैसले की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट किया, 'अदा की अदा निराली है।' वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें जमीन से जुड़ी हुई महिला बताया। इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अदा अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। विक्रम भट्ट की 1920 में दमदार एक्टिंग की वजह से वह सुर्खियों में आई थीं। इसके अलावा उन्होंने कमांडो 2 और कमांडो 3 में भी काम किया है। बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी अदा अपना जलवा दिखा चुकी हैं। सन ऑफ सत्यमूर्ति में वह अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें