आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन, गुलशन कुमार की बायोपिक अभी तक न तो शुरू हुई है और सूत्रों की मानें तो न ही अब तक इसकी पटकथा फाइनल हुई है। आमिर को इसके निर्देशक सुभाष कपूर ने जो पटकथा सुनाई, वह आमिर को मंजूर है। लेकिन इस फिल्म में टी सीरीज के उत्थान में बहुत बड़ा किरदार निभाने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल के ट्रैक को लेकर मामला फंसता दिख रहा है। टी सीरीज के सूत्र बताते हैं कि अनुराधा पौडवाल की फिल्म की कहानी में ज्यादा अहमियत भूषण की मां को पसंद नहीं आई है। और, वह स्क्रिप्ट में बदलाव की मंशा भी जाहिर कर चुकी है।