फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan: क्या आमिर खान की वजह से हिट होगी अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन'! पढ़िए हमारी रिपोर्ट

Fri, 01 Jul 2022 07:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की जब कोई दो बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हेती हैं, तो सबकी निगाहें फिल्म के कलेक्शन पर टिक जाती हैं। ऐसे समय में कलाकारों के साथ ही मेकर्स की भी परीक्षा की घड़ी रहती है, क्योंकि दोनों में से एक फिल्म को फायदा तो दूसरी को नुकसान तो उठाना ही है। हालांकि अभिनेता आमिर खान के मामले में ऐसा नहीं होता दिखता है। इस बार आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' एक ही दिन 11 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अगर आमिर का लक इस बार भी काम करता है तो अक्षय कुमार की फिल्म हिट साबित हो सकती है। नहीं समझ आया तो कोई बात नहीं चलिए समझाते हैं पूरा गणित।
विज्ञापन

2 of 5
गोलमाल अगेन, सीक्रेट सुपरस्टार
सीक्रेट सुपरस्टार- गोलमाल अगेन (2017)
आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 11 दिंसबर को रिलीज हुई थी जबकि फिल्म गोलमाल अगेन से इसकी टक्कर देखने को मिली थी और इसे संयोग कहें या कुछ और फिलहाल दोनों ही फिल्में हिट रही थीं। इतना ही नहीं गोलमान अगेन अजय देवगन के करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 5
लगान, गदर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लगान और गदर (2001)
सनी पाजी की फिल्म गदर का खुमार तो अब तक लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन आपको बता दें कि उस बार भी समीकरण कुछ ऐसे बने थे कि इसके साथ आमिर खान की फिल्म 'लगान' भी रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था।

4 of 5
वेलकम- तारे जमीन पर - फोटो : social media
तारें जमीन पर-वेलकम (2007)
फिल्म तारे 'तारें जमीन पर' में आमिर खान ने अभिनय करने के साथ ही निर्देशक और निर्माता की कमान अपने हाथों में संभाली थी और ये फिल्म 11 दिसंबर को दिन रिलीज हुई फिलहाल, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'वेलकम' इसी दिन रिलीज हई थी और दोनों का कलेक्शन शानदर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घातक, राजा हिंदुस्तानी - फोटो : social media
घातक-राजा हिंदुस्तानी (1996)
सनी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म घातक 8 नवंबर को रिलीज हुई थी, जबकि इसके बाद आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी 15 नवंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई था। दोनों बड़ी फिल्मों में धमाकेदार टक्कर थी, लेकिन दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें