फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की नई तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Fri, 01 Jul 2022 07:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को एंजॉय कर रही हैं। आलिया ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक, आलिया और रणबीर को बधाई देते हुए दिखे। वहीं, अब आलिया भट्ट ने अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। आलिया की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
दरअसल, आलिया भट्ट इन दिनों पुर्तगाल में हैं और यहां से अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अकेले क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में आलिया कैमरे की तरफ देखकर स्माइल कर रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। ब्लैक स्वेटशर्ट और नो मेकअप लुक में अभिनेत्री काफी सुंदर लग रही हैं। दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री ने आसपास का नजारा दिखाया है और आखिरी तस्वीर आलिया की परछाई की है।

विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'अपने साथ टहलने से कुछ भी ठीक नहीं हो सकता।' आलिया की इन तस्वीरों पर फैंल दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। महज एक घंटे में इन फोटोज को 9 लाख 58 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी इन तस्वीरों को लाइक किया है।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे। अभिनेत्री ने शादी के लगभग दो महीने बाद ही 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर फैंस को हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की, जो उनकी सोनोग्राफी की तस्वीर थी। फोटो के साथ आलिया ने लिखा था, 'हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें