फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के प्यार ने सुपरहिट बना दिए थे ये 7 TV सीरियल, 1 को छोड़ बाकी हो चुके हैं ऑफ एयर

Thu, 23 Aug 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Raksha Bandhan
टीवी की दुनिया में सभी त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां तक कि कुछ सीरियल ऐसे हैं जिसमें निजी रिश्तों को परदे पर इतनी बखूबी दिखाया गया है कि हर कोई उससे असलियत में जुड़ाव महसूस करने लगता है। सीरियल में वैसे तो आपने सास-बहू, दोस्ती और कॉलेज लाइफ की मस्ती कई बार देख चुके होंगे लेकिन कुछ सीरियल ऐसे भी हैं जिसमें बहन-बहन तो कभी भाई-बहन के रिश्तों के बीच के प्यार को शानदार तरीके से दिखाया गया है। 26 अगस्त को रक्षा बंधन है तो चलिए हम आपको ऐसे टीवी सीरियल के बारे में बताते हैं जिसमें बहनों, भाइयों तो कभी बहनों और भाइयों के बीच का प्यार दिखाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 8
Ek Veer Ki Ardaas Veera
एक वीर की अरदास- वीरा
'वीर की अरदास वीरा' में भाई-बहन के प्यार को बखूबी दिखाया है। यह सीरियल साल 2012 में शुरू हुआ था और 2015 तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस सीरियल में दिगांगना सूर्यवंशी और शिविन नांरग मुख्य भूमिका में थे। इन दोनों ने इस सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभाया था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Ghar Ki Lakshmi Betiyann
घर की लक्ष्मी बेटियां
'घर की लक्ष्मी बेटियां' सीरियल साल 2006 में शुरू हुआ था। इस सीरियल में 5 बहनों की कहानी दिखाई गई है। सीरियल में दिखाया गया था कि कैसे पांचों बहनें मिलकर सभी परेशानियों का मुकाबला करती हैं लेकिन उनके प्यार बरकरार रहता है। इस सीरियल ने 3 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया था। साल 2009 में ऑफ एयर हो गया। 
 

4 of 8
Ek Hazaaron Mein Meri Behna Hai
एक हजारों में मेरी बहना है
साल 2011 में स्टार प्लस के सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में दो बहनों के रिश्ते को दिखाया गया था। इस सीरियल में क्रिस्टल डिसूजा और निया शर्मा मुख्य भूमिका में थीं जिनके इर्द गिर्द सीरियल की पूरी कहानी थी। इस सीरियल में बहनों के बीच का प्यार और दोस्ती का रिश्ता दिखाया गया था जिससे लोग एक दूसरे से कनेक्ट कर सके।
 
विज्ञापन

5 of 8
Sapne Suhane Ladakpan Ke
सपने सुहाने लड़प्पन के
'सपने सुहाने लड़प्पन के' सीरियल जी टीवी पर आता था। इस सीरियल में रूपल त्यागी और महिमा मकवना लीड रोल में थीं। सीरियल में रूपल ने महिमा की मौसी की बेटी का किरदार निभाया था। यह सीरियल साल 2015 में ऑफ एयर हो गया था।
विज्ञापन

6 of 8
Kahiin to Hoga
कहीं तो होगा
'कहीं तो होगा' सीरियल से सूजल और कशिश की लव स्टोरी जितनी फेमस हुई थी उतना ही इस सीरियल में दिखाया गया बहनों और भाइयों का प्यार लोगों को रास आया था। इस सीरियल में कशिश की चार बहनें थीं जिनसे वह बेहद प्यार करती थी। वहीं सूजल अपने छोटे भाई ऋषि से बेहद प्यार करता था। यह सीरियल काफी पॉपुलर हुआ था।
 
विज्ञापन

7 of 8
Bidai
सपना बाबुल का- बिदाई
'सपना बाबुल का- बिदाई' सीरियल में दो बहनों की जिंदगी को दिखाया गया है। इस सीरियल की कहानी दो बहनों पर आधारित है जिसमें एक का रंग थोड़ा गोरा होता है तो वहीं दूसरी का थोड़ा सांवला। यह सीरियल साल 2007 में शुरू हुआ था जिसमें सारा अली खान पारुल चौहान मुख्य भूमिका में थीं।
विज्ञापन

8 of 8
Ishqbaaaz
इश्कबाज
'इश्कबाज' सीरियल साल 2016 में हुआ था और अभी तक इसका प्रसारण जारी है। इस सीरियल बहनों और भाइयों दोनों के रिश्तों बखूबी दिखाया गया है। सीरियल में शिवाय सिंह ओबेरॉय का किरदार नकुल मेहता ने निभा रहे हैं। इस सीरियल में उनके दो भाई दिखाए गए हैं रुद्र और ओमकारा। सीरियल में दिखाया गया है कि शिवाय अपने दोनों भाइयों के ऊपर किसी भी तरह की मुसीबत नहीं आने देते हैं। वहीं अनिका का किरदार निभा रही सुरभि चंदना अपनी छोटी बहन गौरी और भाई साहिल का मुसीबतों का सामने करके कैसे ध्यान रखती है यह दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें