फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त' गर्ल के लिए गुडन्यूज, महाराष्ट्र सरकार ने बड़े पद पर नवाजा

Thu, 23 Aug 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवीना टंडन न सिर्फ एक अच्छी बॉलीवुड अदाकारा हैं बल्कि बतौर सेलेब्रिटी इस समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह बेबाकी से विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करती हैं। रवीना के इसी अंदाज से खुश होकर महाराष्ट्र सरकार ने रवीना टंडन को एसजीएनपी का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने एक्ट्रेस रवीना टंडन को मुंबई स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क (एसजीएनपी) का ब्रांड एंबेसडर बना दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Raveena Tandon Daughter
महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इसकी घोषणा की है। मुनगंटीवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘मैं रवीना का एसजीएनपी की ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्वागत करना चाहूंगा। वह पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर काफी सजग हैं और समाज की सम्मानीय सदस्य हैं। वह लोगों को इस संबंध में जागरूक करने में मदद कर सकती हैं।’
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि एसजीएनपी में बड़ी संख्या में विविध प्रकार के जीव और वनस्पतियां पाई जाती हैं और शहर के एक बड़े हिस्से को इससे पानी मिलता है। रवीना ने इसे गर्व की बात बताते हुए कहा, ‘मैं जब बच्ची थी तो संजय गांधी नेशनल पार्क जाया करती थी और अब इसकी ब्रांड एंबेसडर बनना एक बड़ा सम्मान है।’ आपको बता दें कि रवीना टंडन का सितंबर के पहले सप्ताह में एक कार्यक्रम के दौरान ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
इस दौरान एसजीएनपी की नई वेबसाइट और जन-धन वन-धन का उद्घाटन भी किया जाएगा। बता दें कि रवीना टंडन स्फाइना बाइफिडा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की भी ब्रांड एंबेसडर हैं जो गर्भवती महिलाओं में फॉलिक एसिड की कमी के कारण उनकी संतान में होने वाले स्फाइना बाइफिडा विकार के प्रति जागरूकता फैलाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें