बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की इस साल तीन फिल्मों 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वहीं, अब भाई-बहन के प्यार को दर्शाती 'रक्षा बंधन' के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा हो गई है। हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।