फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Songs: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर बने गाने, जिन्हें सुने बिना फीका लगेगा रक्षाबंधन का त्योहार

Thu, 31 Aug 2023 08:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : सोशल मीडिया
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का स्पेशल त्योहार है रक्षाबंधन। हर भाई-बहन साल भर इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड में वैसे तो हर त्योहार को खास बनाने के लिए गाने बने हैं, लेकिन बॉलीवुड के कुछ गाने तो भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते पर ही बनाए गए हैं। आज हम आपको रक्षाबंधन को खूबसूरत बना देने वाले ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के गानों को बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
धागों से बांधा - फोटो : सोशल मीडिया
धागों से बांधा
सबसे पहले शुरू करते हैं हालिया फिल्मों से अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' का यह गाना भाई-बहन के रिश्ते पर ही है। यह फिल्म रक्षाबंधन के ही मौके पर 2022 में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। दर्शकों को फिल्म का ये गाना काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

3 of 6
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना - फोटो : सोशल मीडिया
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
रक्षाबंधन की बाद हो और इस गाने का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। यह गाना है साल 1959 में आई फिल्म 'छोटी बहन' का, जिसे सिंगर लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। तब से आजतक ये गाना रक्षाबंधन पर ज्यादातर घरों में बजता ही है।

4 of 6
बहना ने भाई की कलाई से - फोटो : सोशल मीडिया
बहना ने भाई की कलाई से
भाई-बहन के बंधन पर बना यह गाना साल 1974 में आई फिल्म ‘रेशम की डोरी’ का है। एक्टर धर्मेंद्र और सायरा बानो पर फिल्माए गाए इस गाने को खूब प्यार मिला। इसने कई अवार्ड भी अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

5 of 6
फूलों का तारों का - फोटो : सोशल मीडिया
फूलों का तारों का
अगर कोई भाई अपनी बहन के लिए गाना गाए तो सबसे पहले दिमाग में जो गाना आएगा वो यही है। यह गाना फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने मिलकर गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरे भैया मेरे चंदा - फोटो : सोशल मीडिया
मेरे भैया मेरे चंदा
इस गाने ने लोगों के दिलों को ऐसा छुआ कि आज भी लोग इसे गाने और सुनते हैं। यह गाना है फिल्म 'काजल' का। इस गाने में सिंगर आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है। गाने में भाई बहन के रिश्ते को खूबसूरती से बयां किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें