फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: बॉलीवुड की इन फिल्मों ने समझाया भाई-बहन के प्यार के गहरे मायने, इस रक्षाबंधन पर जरूर देखें

Thu, 31 Aug 2023 08:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के उस अटूट रिश्ते का प्रतीक होता है, जिसे दोनों ही जन्मों तक निभाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे जीवन की कामना करती हैं। बॉलीवुड भी इस त्योहार से अछूता नहीं रहा है। निर्देशकों ने अपनी फिल्मों में इस पर्व को बेहद खूबसूरती से चित्रित किया है। आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें रक्षाबंधन के पावन पर्व को दिखाया गया है।

विज्ञापन

2 of 9
बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बंधन

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान, जैकी श्रॉफ और रंभा स्टारर फिल्म 'बंधन' भाई-बहन के रिश्ते पर बनी एक खूबसूरत फिल्म है। फिल्म में सलमान और अश्विनी भावे ने भाई-बहन का रोल प्ले किया है। सलमान एक ऐसे भाई बने हैं, जो अपनी बहन के अपने जीजा की हर बात मानता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Hema Malini: हेमा मालिनी फिर से करना चाहती हैं फिल्मों में काम, अभिनेत्री ने निर्देशकों के सामने रखी यह शर्त

विज्ञापन

3 of 9
रेशम की डोरी - फोटो : सोशल मीडिया

रेशम की डोरी (1974)
आत्मा राम के निर्देशन में बनी साल 1974 में आई फिल्म ‘रेशम की डोरी’ में भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी दर्शाया गया है। धर्मेंद्र इस फिल्म में लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। आज भी दर्शक इस फिल्म की काफी सराहना करते हैं। 

Hema Malini: हेमा मालिनी फिर से करना चाहती हैं फिल्मों में काम, अभिनेत्री ने निर्देशकों के सामने रखी यह शर्त



 

4 of 9
छोटी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

छोटी बहन
साल 1959 में आई फिल्म ‘छोटी बहन’ बहन-भाई के प्यार पर बनी लोकप्रिय फिल्मों से एक है। इसी फिल्म का गाना है ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...’ को आज भी खूब सुना जाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी और आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है।

Allu Arjun: हरियाणा के राज्यपाल ने अल्लू अर्जुन से की मुलाकात, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई



 
विज्ञापन

5 of 9
क्रोध - फोटो : सोशल मीडिया

क्रोध

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर बनी एक खूबसूरत फिल्म है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने पांच बहनों के भाई की भूमिका निभाई है। अपनी बहनों के सम्मान और उनकी रक्षा करने के लिए सुनील शेट्टी पूरे समाज और गुंडों से लड़ते हैं। फिल्म की कहानी आपको रुला देगी काफी अच्छी है।

Allu Arjun: हरियाणा के राज्यपाल ने अल्लू अर्जुन से की मुलाकात, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई

विज्ञापन

6 of 9
रक्षाबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा बंधन
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर राज ना किया हो, लेकिन यह फिल्म दर्शकों के दिलों में बखूबी उतरी है। फिल्म का गाना ‘मैं रहूं न तेरे बिना’ आज भी रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सुना जाता है।

100 Crore Ka Youtuber: पांच हजार की नौकरी से शुरू करने वाले भुवन बाम की नेटवर्थ 100 करोड़, जानिए सक्सेस मंत्र

विज्ञापन

7 of 9
सरबजीत - फोटो : सोशल मीडिया

सरबजीत
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'सरबजीत' एक  सच्ची कहानी पर आधारित हैं। फिल्म में रणदीप  हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। रणदीप और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भाई-बहन का रोल निभाया है। दोनों ने दमदार अभिनय किया है। फिल्म की कहानी काफी दर्दनाक है। इस फिल्म में एक बहन के संघर्ष को बड़े ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। 

100 Crore Ka Youtuber: पांच हजार की नौकरी से शुरू करने वाले भुवन बाम की नेटवर्थ 100 करोड़, जानिए सक्सेस मंत्र
 

8 of 9
फिजा - फोटो : सोशल मीडिया

फिजा
साल 2000 में आई फिल्म ‘फिजा’ में ऋतिक और करिश्मा भाई बहन के किरदार में नजर आए। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे दंगों के बीच फिजा का भाई अमान गायब हो जाता है। कई वर्षों तक बहन अपने भाई को ढूंढती है और कामयाब भी हो जाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

9 of 9
iqbal - फोटो : सोशल मीडिया
इकबाल
इकबाल वर्ष 2005 में रिलीज हुई एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसका निर्देशन और लेखन और नागेश कुकुनूर ने किया है। इस फिल्म में एक बहन अपने भाई के सपनों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करती है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, नसीरुद्दीन शाह, गिरीश करनाड, श्वेता बासु प्रसाद मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें